KALA VIMARSH 2026
विश्वकला की आधुनिक यात्रा का प्रामाणिक दस्तावेज़ आधुनिक कला आन्दोलन अवधेश मिश्र डॉ ज्योतिष जोशी की पुस्तक ‘आधुनिक कला आन्दोलन’ वस्तुतः विश्वकला की आधुनिक यात्रा का एक अत्यंत गंभीर , सुव्यवस्थित , शोधपरक और प्रामाणिक दस्तावेज़ है। यह केवल कला-इतिहास का क्रमबद्ध विवरण नहीं , बल्कि आधुनिक संवेदना , विचार-दृष्टि और कलात्मक चेतना के विकास की एक व्यापक बौद्धिक यात्रा है। 1400 ईस्वी से लेकर 1965 तक के विस्तृत कालखंड को समेटते हुए यह पुस्तक पाठक को यूरोप के पुनर्जागरण से लेकर भारतीय आधुनिक कला के विविध आंदोलनों तक एक ऐसे प्रवाह में ले जाती है , जहाँ कला केवल सौंदर्य का विषय नहीं रह जाती , बल्कि सभ्यता , समाज , राजनीति , दर्शन और मनुष्य की आंतरिक बेचैनी का जीवंत दस्तावेज़ बन जाती है। डॉ ज्योतिष जोशी स्वयं साहित्य , कला और रंगमंच के प्रतिष्ठित आलोचक हैं। बिहार के गोपालगंज जनपद के धर्मगता ग्राम में 6 अप्रैल 1965 को जन्मे डॉ जोशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। ललित कला अकादमी , नई दिल्ली में संपादक और सचिव जैसे महत्त्...